घर से लापता 19 वर्षीय लडकी को क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने बहादुरगढ़ से किया बरामद

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच कैट प्रभारी सरजीत सिंह की टीम ने घर से लापता लडकी को तलाश कर परिजनों के हवाले करने का सहरानीय कार्य किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि लडकी अपने घर से 23 अगस्त को बिना बताए घर से निकल गई थी। जिसको परिजनों के द्वारा काफि तलाश किया गया था। लडकी के नही मिलने पर परिजनों के द्वारा थाना पल्ला में लडकी के घर से बिना बताए निकल जाने की शिकायत दी थी। जिसपर थाना पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर लडकी की तलाश की जा रही थी। मामले में क्राइम ब्रांच कैट टीम के द्वारा भी कार्रवाई की जा रही थी।

क्राइम ब्रांच कैट की टीम के द्वारा अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से पटेल नगर बहादुरगढ़ का पता लगाया। जहां से एक स्पेशल टीम बनाकर लडकी को बरामद कर फरीदाबाद लाया गया। लडकी के लीगल एड से ब्यान कराए गए। जिसमें लडकी ने बताया कि वह किसी कारण से घर से बिना बताए निकल गई थी। लडकी के ब्यान कराने के बाद परिजनों के हवाले किया गया। लडकी के परिजनों के द्वारा पुलिस टीम का तहत दिल से धन्यवाद किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!