चेतना वैलफेयर सोसाईटी में 51 दिव्यांग बच्चों को कंबल वितरित किए

फरीदाबाद 17 दिसम्बर। चेतना वैलफेयर सोसाईटी में 51 दिव्यांग बच्चों को सतीश चन्द जैन के सौजन्य से कंबल वितरित किये जिसमें बेटी बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष रेखा शर्मा ने किया तथा मंच संचालन आर डी शर्मा ने किया।
अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि चेतना वैलफेयर में 190 दिव्यांग बच्चे रजिस्टर्ड है जिनको अक्षम से सक्षम बनाने के लिये संस्था प्रत्यनशील है। 250 स्ट्रीट बच्चों को निशुल्क शिक्षा, किताबें और यूनीफोर्म आदि प्रदान की जाती हैं। संस्था नारी सशक्तीकरण के संर्दभ में सिलाई व ब्यूटीपार्लर सिखा कर लडक़ीयों को आत्म निर्भर बनाती है। मुख्य अतिथि हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि चेतना वैलफेयर शहर की संस्थाओं के लिये प्ररेणास्त्रौत है जहाँ दिव्यांग बच्चों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिये हरसंभव सफल प्रयास किये जाते हैं इसके लिये उन्होने संस्था की अध्यक्ष रेखा शर्मा की लगन को श्रेय दिया ।
मुख्य अतिथि सीमा शर्मा ने कहा कि चेतना वैलफेयर दिव्यागं बच्चों और नारी सशक्तीकरण में एक मिसाल बनती जा रही है और आज इस कड़ाके की ठंड में गरीब दिव्यांग बच्चों को कंबल उपलब्ध करवाकर एक महान समाजजिक कार्य किया है इसके लिये संस्था की टीम प्रशंसा की पात्र है। अंत में संस्था के चेयरमैन आर डी शर्मा ने सभी आतिथियों का धन्यवाद किया और बच्चों को कंबल देने के लिये सतीश जैन का धन्यवाद किया।



