विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर थाना तिगांव के लिए आवंटित भूमि पर पौधारोपण

पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ व एन.आई.टी सहित उपस्थित पुलिस कर्मचारी ने किया पौधारोपण

फरीदाबाद : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तिगांव स्टेडियम के पास भैंसरावली रोड पर थाना तिगांव के नवीन भवन निर्माण हेतु आवंटित भूमि पर भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में पौधारोपण किया गया तथा उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त एनआईटी उत्तम सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त तिगांव अशोक कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ निरीक्षक रणवीर सिंह, प्रबंधक थाना तिगांव सहित थाना तिगांव क्षेत्र के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। पुलिस विभाग द्वारा समाज को सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़, प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि थाना तिगांव क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने के साथ-साथ प्रदूषण मुक्त एवं स्वच्छ क्षेत्र बनाने की दिशा में भी पुलिस निरंतर प्रयासरत है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए विश्व पर्यावरण दिवस पर यह पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने “एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ आने वाली पीढ़ी के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!