वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के पुरुषार्थ के कारण भाजपा बनी, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी : वोहरा
वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं भाजपा संगठन की रीढ़ व शक्ति : वोहरा

फरीदाबाद : भाजपा के नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने पदभार ग्रहण करने के बाद पार्टी के संगठनात्मक कार्यों के साथ संगठन के उन सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका सम्मान करना शुरू किया, जो दशकों से पार्टी संगठन के साथ जुड़े रहे हैं। सम्मान की इस कड़ी में आज ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश गोयल से उनके निवास स्थान पहुँचकर भेंट की और उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया एवं आशीर्वाद लिया। पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश गोयल ने नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा के घर आने से बहुत अभीभूत हुए। ज़िला अध्यक्ष वोहरा ने उन्हें 2 फ़रवरी के जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं।



