मोदी-मनोहर के नेतृत्व में देश-प्रदेश में मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर हो रहा मजबूत : विजय लोहिया

फरीदाबाद : पृथला विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर बिल्लोच अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद के चेयरमैन विजय लोहिया ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तथा सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में मेडिकल सुविधाओं में सुधार हुआ है एवं मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो रहा है।

हरियाणा के रेवाड़ी से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को रेवाड़ी में एम्स, रोहतक, हांसी, हिसार, जीन्द रेल लाइन कनेक्टीविटी और गुरूग्राम मेट्रो विस्तार सहित लगभग 10 हजार करोड़ रुपए की धनराशि की सौगात दी है। यह ऐम्स बन जाने से एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर डीडीपीओ प्रदीप, बीडीपीओ अजीत कुमार, गांव की सरपंच सरोज व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!