कृष्णपाल गुर्जर को पहले से ज्यादा मतों से जीताने के लिए लोकसभा के सभी विधायकों ने कसी कमर

फरीदाबाद : फरीदाबाद लोकसभा के सभी विधायकों ने फरीदाबाद लोकसभा उम्मीदवार केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को पिछली बार से अधिक मतों से जीताने के लिए पूरी तैयारी कर ली है और आज फरीदाबाद व पलवल जिले के सभी विधायकों एवं जिला अध्यक्षों ने कृष्णपाल गुर्जर से मुलाकात कर उनको कहा कि लोकसभा की सभी विधानसभाओं में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में पिछली बार से ज्यादा मतों से जीताने के लिए जी – जान लगा देंगे और फरीदाबाद लोकसभा से देश की एक बहुत बड़ी व ऐतिहासिक जीत दर्ज कर मोदी जी के 400 पार के नारे को पूर्ण करने एवं मोदी जी के हाथ को मजबूत करने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, राजेश नागर, नरेन्द्र गुप्ता, दीपक मंगला, जगदीश नायर, प्रवीण डागर, फरीदाबाद लोकसभा संयोजक अजय गौड़, फरीदाबाद जिला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा, पलवल जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया उपस्थित रहे और सभी विधायकों ने एक सुर में कहा कि कृष्णपाल गुर्जर को तीसरी बार संसद में भेजने के लिए हमारे क्षेत्र के सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं,पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों व मौजिज लोगों ने पूरी तैयारी कर ली है । हर विधानसभा से कृष्णपाल गुर्जर जी को इतने अधिक मतों से जीताकर भेजेंगे जिसका अनुमान विपक्षियों ने कभी सपने में भी नहीं लगाया होगा। फरीदाबाद में भाजपा से लोकसभा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर की टक्कर में विपक्ष का कोई और उम्मीदवार नहीं है। फरीदाबाद लोकसभा की टिकट मिलने पर सभी विधायकों और नेताओं ने कृष्णपाल गुर्जर को बधाई एवं शुभकमनाएं प्रेषित कीं और कृष्णपाल गुर्जर को लगातार तीसरी बार फरीदाबाद लोकसभा की टिकट देने के लिए देश के प्रधान सेवक नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा के शीर्ष केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

फरीदाबाद और पलवल जिलों के जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा व चरण सिंह तेवतिया ने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा में मोदी की नीतियों के प्रति और कृष्णपाल गुर्जर की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद जनता में हर्षोल्लास की लहर है और आज का माहौल बताता है कि हम पिछली बार से बहुत ज्यादा यानि भारी अंतर से जीतने वाले हैं । लोकसभा के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और मेहनत से अपने काम में लगे हैं, लगातार बूथों को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है और कार्यकर्ताओं के दम और जनता के मोदी पर विश्वास से कृष्णपाल गुर्जर को बड़ी जीत दर्ज करवाकर संसद में भेजेंगे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!