मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन फरीदाबाद प्रतिनिमंडल ने सीमा त्रिखा को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाये जाने पर दी बधाई

फरीदाबाद : मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद का प्रतिनिमंडल प्रधान सुखदेव सिंह, महासचिव रमणीक प्रभाकर, कोषाध्यक्ष ऋषि त्यागी व सुनील सचदेवा, ने श्रीमती सीमा त्रिखा के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात की व सीमा त्रिखा को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाये जाने पर बधाई दी!

श्रीमती सीमा त्रिखा ने आगामी योजनाओं के बारे में संक्षिप्त में चर्चा की व सभी का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो भरोसा संगठन ने उन पर जताया हैं और जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी हैं, उसे वह जनता के बीच में रहकर सक्रिय रूप से निभाएंगी!

रमणीक प्रभाकर, महासचिव, एम ए एफ ने कहा कि श्रीमती त्रिखा ने हमेशा से उद्योगों के लिए सकारात्मक सोच रखी है व सहयोग किया है, आगे भी उनका साथ बना रहे व अपने कार्यक्षेत्र में सफल हो! वहीं सुखदेव सिंह, प्रधान, एमएएफ, ऋषि त्यागी, कोषाध्यक्ष, एमएएफ ने एडवोकेट अश्विनी त्रिखा को भी बधाई दी व उनकी कार्यशैली की सराहना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!