पंडित एल आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कबूलपुर बांगर बल्लबगढ़ फरीदाबाद के प्रांगण में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट और फ्रेशर्स पार्टी का किया गया आयोजन

बल्लबगढ़/फरीदाबाद : पंडित एल आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कबूलपुर बांगर बल्लबगढ़ फरीदाबाद के प्रांगण में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट और फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया! इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन पंडित लखमीचंद भारद्वाज व निदेशक प्रोफेसर आर पी आर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया!

संस्थान के चेयरमैन पंडित लखमीचंद भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि पंडित एल आर कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलोजी, पंडित एल आर कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट, पंडित एल आर कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय स्पोर्ट्स टूर्नामेंट व फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया था! पहले दिन तीनो कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच खेल कूद प्रतियोगिताएं हुए जैसे क्रिकेट, कबड्डी, 100, 200, 400 मीटर दौड़, वॉलीबॉल, रस्सा काशी, चेस, बैडमिंटन, कैरम, महदी जैसे प्रितियोगिताए हुई।

दूसरे दिन फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया जिसने पंडित एल आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियो ने स्टेज परफॉर्मेंस के द्वारा डांस, फैशन शो, कविताएं, भाषण जैसे प्रितियोगिताए हुई।

कार्यक्रम के समापन के दौरान पंडित एल आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियो को सम्मानित किया और बी फार्मा की छात्र पलक मदान को हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 11000 रुपएकी और डिप्लोमा के छात्र लक्ष्य को परीक्षा में टॉप करने पर 5100 रुपए इसके अलावा 6 विद्यार्थियो को परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर 5100 रुपए पुरुस्कार राशि दी गई व प्रतिभा सम्मान दिया गया प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आए विद्यार्थियों को ट्रॉफी में मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वाइस चेयरमैन गौरव भारद्वाज, प्रिंसिपल रवि मलोहत्रा, टी पी ओ सुनीता खुराना, एच ओ डी अमन दीप, राहुल भारद्वाज, स्वाति गौर, जानवी, अमित दुबे, रीना कौशिक, वाइस प्रिसिपल कहर सिंह आदि ने अपनी प्रमुख भूमिका निभाई।



