गौ तस्करी को लेकर लिव फॉर नेशन संगठन के कार्यकर्ताओ ने मीटिंग की

फरीदाबाद। अंग्रेजी नव वर्ष 2020 शुरू होने से पहले मंगलवार को लिव फॉर नेशन संगठन के कार्यकर्ताओ ने मीटिंग की जिसमें सभी ने अपनी जिम्मेदारी ली तथा गौ तस्करी पर कैसे रोक लगे इसके बारे चर्चा की। इस मौके पर हृदयराम गौशाला के प्रधान सुरेन्द्र दत्त भी मौके पर मौजूद रहे। मीटिंग में सभी गौरक्षा दल के सदस्यों को एकजुट होकर मिलकर चलना चाहिए इस बारे चर्चा हुई। मीटिंग में लिव फॉर नेशन संगठन के प्रधान अनिल कौशिक, जिला महामंत्री पुनीत वशिष्ठ, जिला मंत्री विनीत कौशिक व उमेश गुलाटी, प्रवीण वशिष्ठ व संरक्षक नरेंद्र डंगवाल मौजूद रहे। लिव फॉर नेशन संगठन देशवासियों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के उद्देश्य से देश में काम कर रहा है।



