शिक्षामंत्री सीमा त्रिखा को अतिथि अध्यापक मंच ने दी बधाई

फरीदाबाद : बड़खल विधायिका सीमा त्रिखा को शिक्षामंत्री बनने पर राजकीय अतिथि अध्यापक मंच के पदाधिकारियों ने सैक्टर-21 में पहुंच मंत्री को बधाई दी। विदित हो जिला संयोजक ईनामी सिंह तेवतिया के नेतृत्व अतिथि अध्यापकों ने सीमा त्रिखा से शिक्षामंत्री बनने पर भेंट कर बधाई दी। इस अवसर पर तेवतिया ने कहा कि फरीदाबाद का यह सौभाग्य है जो शिक्षा मंत्रालय जिले के हिस्से में आया है। फरीदाबाद का अध्यापक वर्ग अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

पारस शर्मा ने कहा कि सरकार को चाहिए कि नियमतिकरण पॉलिसी के माध्यम से अतिथि अध्यापकों को नियमित किया जाए। शिक्षामंत्री ने आश्वस्त किया है कि अतिथि अध्यापकों की सभी समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रधान रघु वत्स, चन्द्रवीर कुण्डू, ललित शर्मा, भागीरथ शास्त्री, सुन्दर भड़ाना, वीरेंद्र कुमार, दुष्यन्त त्यागी, विनोद भाटी, सैलेन्द्र मिश्रा, अनिल कुमार, जसवीर, महेन्द्र, रणवीर, हाकिम सिंह, अनीता अरोड़ा, सविता मिगलानी, हर्षलता अतिथि अध्यापक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!