सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में ‘सड़क सुरक्षा सहयोगी’ अभियान में भाग लेने के लिए आम नागरिक कर सकते है आवेदन : डीसीपी ट्रैफिक ऊषा

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त यातायात उषा के द्वारा यातायात में दुर्घटना को नियन्त्रन करने के लिए चलाए जा रहे ‘सड़क सुरक्षा सहयोगी’ अभियान के तहत कोई भी आम नगरिक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में आवेदन कर सकता है।

पुलिस उपायुक्त यातायात ने बताया कि फरीदाबाद में यातायात को सुगम बनाने के लिए ‘सड़क सुरक्षा सहयोगी’ अभियान चलाया गया है। जिसके तहत आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सड़क सुरक्षा सहयोगी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं । फरीदाबाद शहर में यातायात जाम की समस्या तथा सड़क दुर्घटनाओं को मद्देनज़र रखते हुए समुदाय में यातायात दुर्घटना की समस्याओं को हल करने में मदद करने के लिए लोगों की भागीदारी बढ़ाने और समुदाय में सुरक्षित ड्राइविंग संस्कृति विकसित करने एवं युवाओं को सड़क सुरक्षा मानदंडों पर प्रशिक्षित होने का अवसर प्रदान करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा यह कदम उठाया गया है। अतः यातायात पुलिस की सभी नागरिकों से अपील है कि जो नागरिक सड़क सुरक्षा संगठन के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में यातायात पुलिस का सहयोग करना चाहता है वह अजरौंदा चौक स्थित सहायक पुलिस आयुक्त यातायात (एसीपी ट्रैफिक ऑफिस ) कार्यालय में सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक आवेदन कर सकता है या अपना आवेदन ईमेल आईडी acptraffic1fbd@hry.nic.in पर भेज सकते है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!