18 महीने से लापता लड़की को क्राइम ब्रांच कैट और पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी की टीम ने किया बरामद

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच कैट कैट तथा पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी की टीम ने 18 महीने से लापता लड़की को बरामद करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्त ने बताया कि नवंबर 2022 में सारन थाने में 17 वर्षीय नाबालिक लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज की गई थी। नाबालिक लडकी अपने घर से बिना बताए निकल गई थी जिसको परिजनों के द्वारा काफी तलाश किया गया परंतु उसका कुछ पता नहीं चला। शिकायत के आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज करके लड़की की तलाश के लिए टीम गठित की गई जिन्होंने आसपास के एरिया में लड़की के बारे में पूछताछ की गई, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सहायता से लड़की की तलाश करने का प्रयास किया परंतु लड़की की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। पुलिस टीम द्वारा लड़की की तलाश के लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन इत्यादि स्थानों पर चेकिंग की गई परंतु उसका कुछ पता नहीं चला। 18 महीने पश्चात अब लड़की के फरीदाबाद में होने का पता चला जिसके पश्चात पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों और तकनीकी सहायता के आधार पर लड़की को फरीदाबाद के एनआईटी बस स्टैंड के पास से सकुशल बरामद कर लिया। लड़की से बातचीत करने पर सामने आया कि वह इंस्टाग्राम पर एक रोहित नाम के लड़के के संपर्क में थी जो एक दिन परिवार में किसी बात को लेकर हुए झगड़े के कारण नाराज होकर लड़की घर से निकल गई जो अपने दोस्त के कहने पर मध्य प्रदेश चली गई और उसके बाद वह फरीदाबाद आ गई और अपने दोस्त के साथ रहने लगी थी जिसे पुलिस द्वारा सकुशल बरामद किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!