वाहन चोरी करने वाले आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने बुलेट मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सेहवाज उर्फ काला वासी कल्लार कॉलोनी गांव धौज का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल सहित पाली गांव बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने मोटरसाइकिल को पल्ला में गंगा कॉलोनी के एरिया से चोरी किया था। आरोपी से एक इको गाडी चोरी करने की वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपी इको गाडी को लेकर उत्तर प्रदेश गया था। जिसका वहां पर दुर्घटना हो गई थी और आरोपी मौके से गाडी को छोडकर भाग गया था। गाडी को उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा कब्जा मे लिया गया था। आरोपी ने इको गाडी को शहर बल्लबगढ़ एरिया से चोरी किया था। जिसको पहले ही बरामद किया गया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!