जनता कॉलोनी में एक व्यक्ति पर चाकू व अन्य नुकीले हथियार से हमला कर जान से मारने की कोशिश की वारदात में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज

आरोपियो की धर-पकड के लिए 4 अपराध शाखा व 2 थाना की टीम की गई है नियुक्त

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सारन में पुष्पा निवासी न्यू जनता कॉलोनी (घायल की पत्नी) ने शिकायत में बताया है कि रात करीब 11.45 बजे महताब व गोलू वासी न्यू जनता कॉलोनी शिकायतकर्ता के घर पर आए और उसके पति रवि (36) से बात करने लगे। जो अचानक महताब ने अपने पास से चाकू निकालकर रवि पर हमला कर दिया तथा गोलू ने नुकीले हथियार से हमला कर दिया तभी अचानक इकबाल उर्फ लाला, साजिद, गोलु भी मौके पर आए तथा नुकीले हथियार से जान से मारने की नियत से रवि पर हमला करने लगे। जिसको शिकायतकर्ता ने अपने पति को बचाने की कोशिश की तो उसको भी चोटें आई। शिकायतकर्ता महिला ने चिल्ला कर शोर मचाया तो वहा पर भीड इक्कठी हो गई औऱ सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल का ईलाज फोर्टिस एस्कार्ट अस्पताल में चल रहा है।

आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियो की तलाशी के लिए 4 अपराध शाखा व 2 थाने की टीम लगाई गई है। आरोपियो को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले को धार्मिक मुद्दा बनाकर सोशल मीडिया पर भडकाऊ पोस्ट डाली गई है जिस संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया है। फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि इस तरह की धर्मिक भडकाऊ पोस्ट का सोशल मीडिया पर प्रसार ना करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!