पार्षदों और अधिकारियों की मिलीभगत से की जा रही आरडब्लूए हाशिये पर !

गुरुग्राम (मदन लाहौरिया) 14 जनवरी। कूड़े और गंदगी से चली हुई राजनैतिक जंग गुरुग्राम में अब पार्षदों व आरडब्लूए के बीच अपने अपने वर्चस्व को कायम रखने के लिये एक महाजंग में बदलती नजर आ रही है! अभी हाल ही में मेयर मधु आजाद की अध्यक्षता में निगम पार्षदों के द्वारा आयोजित एक बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि पार्कों और सामुदायिक केंद्रों के रख रखाव की जिम्मेदारी आरडब्लूए से वापस ली जाये! इस बारे में उपस्थित सभी पार्षदों ने मेयर को लिखित में अपनी सहमति दी! बैठक में निर्णय लिया गया कि सफाई,बागवानी और सिविल कार्यों से सबंधित एक एक कर्मचारी निगम पार्षद को दिया जाये तथा सफाई और बागवानी से संबंधित कार्य अलॉटमेंट में निगम पार्षद की भागीदारी होनी चाहिए! पार्षदों ने बैठक में मेयर पर दबाव बनाया कि मुख्यमंत्री के समक्ष निगम पार्षदों को एक एक करोड़ रूपये के विकास कार्य करवाने की शक्तियां देने के बारे में मेयर अपनी बात रखे! बैठक में यह भी सुझाव दिया गया कि सभी प्रकार की एनओसी और बिल्डिंग प्लान पास करने की शक्ति निगम के पास हो और अन्य विभागों द्वारा निगम क्षेत्र में किये जाने वाले कार्यों में पार्षद को शामिल किया जाये!

गुरुग्राम के नगर निगम पार्षद अब छोटी छोटी चोरी के बजाय बड़ी डकैती मारना चाहते हैं! गुरुग्राम के अधिकांश वार्डों की जनता अब इन पार्षदों की लूटपाट का खेल समझ चुकी है! सभी सेक्टरों व कालोनियों की सडक़ों व गलियों में कूड़े कर्कट व गंदगी के जो ढेर निरंतर पिछले कई सालों से लगे रहते हैं वो इन पार्षदों की मेहरबानी से ही है! अपने अपने वार्डों से आम जनता के वोटों से जीत कर आये ये पार्षद अब अपने वार्ड की उसी जनता के प्रति निर्दयी हो चुके हैं! जीत कर पार्षद बनने के बाद ये सभी पार्षद अपने वार्ड की सफाई व्यवस्था की दुर्दशा को सुधारने में आरडब्लूए के लोगों की मदद क्यों नहीं करते बल्कि जनता की समस्याओं को हल करवाने में व इन्हीं पार्षदों के वार्डों के पार्कों व सामुदायिक केंद्रों का सही ढंग से रख रखाव करने में आरडब्लूए का ही सब से बड़ा सहयोग रहा है!

दूसरी तरफ आरडब्लूए से पार्कों और सामुदायिक केंद्रों की जिम्मेदारी वापस लेने के विरोध में पार्षदों के खिलाफ आरडब्लूए पदाधिकारियों ने अपनी मुहीम तेज कर दी है! इसी मामले में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रमन मलिक के साऊथ सिटी-२ स्थित आवास पर आरडब्लूए पदाधिकारियों की एक बैठक हुई! बैठक में शहर की आरडब्लूए के पदाधिकारी काफी संख्या में मौजूद थे! आरडब्लूए के सभी प्रतिनिधियों ने एक सुर में कहा कि पार्षदों के प्रस्ताव को किसी भी हालत में पास नहीं होने देंगे! सेक्टर 3, 5 और 6 के आरडब्लूए अध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ ने कहा कि पार्षदों के इस फैसले के खिलाफ सभी आरडब्लूए एकजुट हो गई हैं! उन्होंने कहा कि निगम के सभी पार्षद अपने अपने वार्डों में विकास के कार्य तो करवा नहीं रहे और आरडब्लूए की मेहनत पर पानी फेरने की साजिश रचने लगे! सेक्टर 46 के अध्यक्ष आर के यादव का कहना है कि इस मुद्वे पर सख्त फैसला लिया जायेगा क्यों कि आरडब्लूए के प्रति पार्षदों का रवैया ठीक नहीं है! सेक्टर 10 ए के प्रधान उदय सिंह यादव से जब बात की गई तो उन्होंने इस बारे में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वार्ड 23 के पार्षद अश्वनी शर्मा के द्वारा ही सब से पहले आरडब्लूए के खिलाफ साजिश रचते हुए निगम में पत्र भेजे गये कि सेक्टर 10 ए की आरडब्लूए को पार्कों के रखरखाव का खर्चा ना दिया जाये और आरडब्लूए के दफ्तर को पार्षद के इस्तेमाल के लिए दिया जाये!

उन्होंने बताया कि अश्वनी शर्मा उन से पहले सेक्टर 10 ए के अध्यक्ष थे व अध्यक्ष के रहते ही पार्षद चुने गये थे व पार्षद चुने जाने के बाद आरडब्लूए के पदाधिकारियों के विरोध के चलते अध्यक्ष पद छोडऩा पड़ा जिस वजह से अश्वनी शर्मा ने सेक्टर 10 ए की आरडब्लूए के खिलाफ एक मुहीम छेड़ दी जो कि आज सभी आरडब्लूए पर कब्जा करने की साजिश के रूप में बदल दी गई! सेक्टर 10 के कुछ निवासियों ने भी पार्षदों की इस साजिश की घोर निंदा की है! सेक्टर 9 के अध्यक्ष विनोद अरोड़ा व महासचिव सूरज भोला ने भी घोर निंदा करते हुए कहा कि पार्षदों का केवल एक ही काम रह गया है कि वार्ड में करवाये जाने वाले जनहित के कार्यों में पैसों की लूटखसोट कैसे की जाये! पार्षदों की विकास करवाने में कोई रूचि नहीं है!

सेक्टर 23 ए की आरडब्लूए अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने तीखी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि नगर निगम के पार्षदों की लूटखसोट के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ा जायेगा! इस अभियान के तहत जनता के सामने पार्षदों के द्वारा किये गये भ्रष्टाचार की पोल खोली जायेगी और आरडब्लूए के पार्कों व सामुदायिक केंद्रों को बचाने के लिए पार्षदों की साजिश का डट के मुकाबला किया जायेगा!

सेक्टर 27 के अध्यक्ष विजय सिंह फौजी व सेक्टर 28 के अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पार्षदों के द्वारा आरडब्लूए के पार्कों व सामुदायिक केंद्रों को पार्षदों के अधीन करने की साजिश के प्रस्ताव का विरोध करते हुए इस के खिलाफ डट के मुकाबला किया जायेगा! सेक्टर 31 के प्रधान दमन दिवान व पूर्व प्रधान कर्नल मान सिंह तथा सदस्य एमसी यादव ने कहा कि आरडब्लूए के खिलाफ पार्षदों की यह साजिश कभी भी सफल नहीं होने देंगे और इस के लिये एक बड़ा अभियान चला कर बड़ी मजबूती से मुकाबला किया जायेगा! गुरुग्राम के अधिकांश सेक्टरों की आरडब्लूए के लोगों का कहना है कि पार्षदों ने निगम अधिकारियों की मिलीभगत से ही आरडब्लूए के खिलाफ यह साजिश रची है क्यों कि पार्षद और अधिकारी भ्रष्टाचार करते हुए आपस में एक दूसरे के पार्टनर है!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!