वुमन्स पावर संस्था की महिलाओं द्वारा गर्ल्स हाइजीन और बाल यौन उत्पीड़न एवं गुड टच और बैड टच पर किया जागरूकता अभियान

फरीदाबाद : वुमन्स पावर संस्था की महिलाओं द्वारा गर्ल्स हाइजीन और बाल यौन उत्पीड़न एवं गुड टच और बैड टच पर जागरूकता अभियान लगातार हर महीने किसी ना किसी स्कूल में किया जा रहा है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सेक्टर 23 के द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में दो सेशन में जागरूकता अभियान को अंजाम दिया गया। पहले चरण में नवमी कक्षा से बारहवीं कक्षा की छात्राओं को हाइजीन संबंधित जानकारी दी गई और उनके उत्सुकतावश पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए। दूसरे चरण में पांचवी कक्षा से आठवीं कक्षा की छात्राओं को बाल यौन उत्पीड़न एवं गुड टच और बैड टच की जानकारी दी गई साथ ही हाइजीन से संबंधित विषय पर भी समझाया गया। सभी को रोजाना योग और एक्सरसाइज करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

किशोरियों ने इस विषय पर बहुत ही उत्साहित होकर सवाल जवाब किए और संस्था की महिलाओं द्वारा उनके सवालों का समाधान और आशान्वित जवाब भी दिया गया। वुमन्स पावर संस्था की महिलाओं का एक ही उद्देश्य है ज्यादा से ज्यादा स्कूलों में जाकर इस प्रोजेक्ट के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को जागरूक करना ताकि भविष्य में बच्चियों को किसी डर का सामना ना करना पड़े और उचित खानपान से एनीमिया जैसी बीमारी से बचाव किया जा सके। एक बहुत ही सुन्दर भविष्य उनका इंतजार कर रहा है संस्था द्वारा उन्हें ये बताना उनके चेहरों पर एक मीठी सी मुस्कान ले आता है। यही मुस्कान लाने का कार्य आज वुमन्स पावर की प्रेसिडेंट चाँदनी आजाद अली, वाइस प्रेसिडेंट सुनीता रानी, कोषाध्यक्ष डॉली कपूर द्वारा किया गया।

मॉनसून का मौसम भी चल रहा है और ऐसे में एक पौधा लगाने की जिम्मेदारी हम सभी की भी बनती है ताकि हमें लगातार साँसे मिलती रहे । आज वुमन्स पावर की महिला टीम द्वारा द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में स्कूल के बच्चों से पौधा लगवा कर पौधारोपण का कार्यक्रम भी किया गया ताकि बच्चों को भी पौधे लगाने की उनकी देखभाल की प्रेरणा मिले और वे इसे अपनी जिम्मेदारी समझे। वुमन्स पावर संस्था इस प्रोजेक्ट में सहयोग के लिए द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त करती है और आशान्वित है कि भविष्य में और भी कुछ नए प्रोजेक्ट करने के लिए स्कूल का सहयोग संस्था को प्राप्त होगा।

केवल ज्ञान ही ऐसा अक्षर तत्व है जो कहीं भी, किसी अवस्था और किसी काल में भी मनुष्य का साथ नहीं छोड़ता।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!