वैश्य विकास मंच ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन

फरीदाबाद : पिछले 29 वर्षों से वैश्य समाज के विकास के लिए कार्य कर रहे वैश्य विकास मंच ने आज अग्रसेन भवन सेक्टर 19 में शिक्षा, व्यापार व जीवन यापन विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। मंच के महासचिव कैलाश अग्रवाल व सलाहकार दिनेश मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ तरुण गर्ग, उमेश अग्रवाल, C. A. डी.सी. गर्ग, मुकेश मंगला, सतीश सिंघल, मुकेश गर्ग आदि वक्ताओं ने विषय पर प्रकाश डालकर समाज को नवीन जानकारियां दी। मंच के प्रधान नानक चंद्र अग्रवाल, व प्रचार सचिव केदारनाथ अग्रवाल ने बताया कि मंच पिछले 29 सालों से हर साल समाज की नई-नई समस्याओं पर विचार गोष्ठी आयोजित कर वैश्य समाज के लोगों का मार्गदर्शन करता है आया है। इस मौके पर पवन गोयल, शिवकुमार मंगला, धर्मवीर गुप्ता, मुरारी लाल गर्ग, आई. सी. गुप्ता, अश्वनी गोयल, अश्वनी सिंगला, कपिल गर्ग, अजय बंसल, सुरेश अग्रवाल, विनेश अग्रवाल आदि समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!