लंबे संघर्ष के बाद पर्वतीय कॉलोनी की जनता को मिलेगी नारकीय जीवन से निजात : विधायक नीरज शर्मा

फ़रीदाबाद : विधायक नीरज शर्मा ने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र की वैध रोड पर्वतीय कॉलोनी के सड़क का उद्घाटन किया गया। विधायक नीरज शर्मा का कहना था कि लंबे संघर्ष के बाद पर्वतीय कॉलोनी की जनता को नरकीय जीवन से निजात मिलने जा रही है क्योकि वर्षों से खराब सड़क से जूझ रहे लोगों को इस सडक के बनने से राहत मिलेगी। विधायक नीरज शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि भ्रष्ट भाजपा सरकार से 28 करोड़ की फाइल पास कराने के लिए मैंने लगातार संघर्ष किया। इस दौरान मैंने बिना सिले कपड़े पहने और नंगे पैर रहकर अपने संकल्प को मजबूत बनाए रखा। मेरी कोशिश थी कि जनता को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और आज हम सबके प्रयासों से यह संभव हो सका है। उद्घाटन के इस अवसर पर विधायक ने क्षेत्र की जनता को बेहतर भविष्य के लिए आश्वस्त किया और कहा कि वे हमेशा उनके हित में कार्य करते रहेंगे।



