यमुना रक्षक दल, प्रोत्साहन मंच तथा भोजपुरी अवधी समाज ने समाज सुधारक सरयू राय का भव्य स्वागत किया

फरीदाबाद, 18 जनवरी। यमुना रक्षक दल, प्रोत्साहन मंच तथा भोजपुरी अवधी समाज के संयुक्त तत्वाधान में झारखण्ड के नव निर्वाचित विधायक, प्रसिद्ध पर्यावरणविद, समाज सुधारक सरयू राय का भव्य स्वागत समारोह का आयोजन भोजपुरी अवधी समाज के धर्मशाला में किया गया। पदमश्री ब्रह्म दत्त भाटी ने स्वागत समारोह का शुभारम्भ सरयू राय को पुष्प माला पहनाकर तथा शॉल ओढ़ाकर किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध व्यवसायी ओ पी पाण्डेय, प्रोत्साहन मंच के अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव, महासचिव बिनय प्रताप सिंह, यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. आर. एन. सिंह, भोजपुरी अवधी समाज के चेयरमैन पंडित रमाकांत तिवारी, अध्यक्ष रामशंकर यादव, महासचिव रघुबर दयाल, भोजपुरी अवधी समाज संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता, के. बी. दूबे, पूर्वांचल विकास मंच के सुदीश यादव गणितज्ञ बिनय कुमार सिंह सहित सैकड़ो गणमान्य समाज सेवियों ने पुष्प माला पहनाकर तथा शॉल ओढ़ाकर सरयू राय भव्य स्वागत किए।

सरयू राय स्वागत से भाव विभोर हो गए। उन्होंने भाषण में कहा कि मैं आप लोगों के इस स्नेह एवं अभिनन्दन को आजीवन भूल नहीं पाऊँगा। उन्होंने यमुना सहित विभिन्न पर्यावरणीय समस्याओं पर विचार व्यक्त किए। महात्मा गाँधी के सिद्धान्तों की सार्थकता एवं उनके क्रियान्वयन से विभिन्न समस्याओं के निदान की बात को काफी गंभीरतापूर्वक अभिव्यक्त किए। पदमश्री ब्रह्म दत्त भाटी, कार्यक्रम संयोजक यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. आर एन सिंह, भोजपुरी अवधी समाज के चेयरमैन पंडित रमाकांत तिवारी, प्रोत्साहन मंच के अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव, महासचिव बिनय प्रताप सिंह ने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में दर्जनों सामाजिक संगठनों के लोग संजीव कुशवाहा, सचिन तंवर, लाखन सिंह लोधी, सुरेश सिंह, हन्नी बख्शी, अशोक जी स्टार, तरसेम शर्मा, कुसुम शर्मा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!