सुंदरकांड का पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन

फरीदाबाद : श्री महावीर मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट (रजि.) तथा आरडब्ल्यूए महावीर नगर ओल्ड फरीदाबाद (रजि.) द्वारा श्री कृष्ण छठी महोत्सव के सुअवसर पर सुंदरकांड का पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन ओल्ड फरीदाबाद स्थित महावीर नगर के श्री महावीर मंदिर परिसर में किया गया। मंदिर परिसर को फूलों एवं गुब्बारों से सजाया गया था। भगवान श्री कृष्ण का झूला भी सजाया गया था। इस दौरान भजन मंडली ने मधुर भजनों से भक्तों को भावाविभोर कर दिया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में स्पेशल अचीवर चेरिटेबल ट्रस्ट की चेयरपर्सन सुश्री माधवी हंस मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह का मंच संचालन सचिव अनिल गुप्ता ने किया।
समारोह में सेवादार पहलवान टेकचंद्र नन्द्राजोग, आरडब्ल्यूए प्रधान चरण सिंह सैनी, सचिव योगेश चावला, पं. शिवराम शर्मा, सतपाल चौधरी, धर्मवीर चौधरी, के.डी. शर्मा, धीरज वधवा, सुरेंद्र सैनी, पिंटू सैनी, राजेश तनेजा, सोनू शर्मा, दीपक गुप्ता, अनिल वर्मा, पंडित ओमकार शास्त्री तथा कमल नंद्राजोग ने पूरी तनमन्यता से भाग लिया।
वहीं मुख्यातिथि स्पेशल अचीवर चेरिटेबल ट्रस्ट की चेयरपर्सन सुश्री माधवी हंस ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण हिन्दू धर्म में भगवान विष्णु के आठवें अवतार हैं। उन्हें 16 कलाओं का ज्ञान था, इसलिए उन्हें सर्वज्ञानी और ब्रह्मांड का ज्ञानी कहा जाता है। भगवान श्री कृष्ण ने जीवन को जीने की श्रेष्ठ शिक्षा देने वाली पुस्तक भगवत गीता में अर्जुन से संवाद के रूप में ज्ञान दिया, जिसे अपनाकर आज का मानव अपना जीवन सुखमय कर सकता है।
सेवादार पहलवान टेकचंद्र नन्द्राजोग ने बताया कि भजन मंडली के कलाकारों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत में कान्हा का जन्मोत्सव लीला, नन्दोत्सव लीला, छठी का कार्यक्रम का वर्णन नृत्य नाटिका में सचित्र प्रस्तुति एवं भजनों के माध्यम से बहुत ही सुंदर रूप से वर्णन किया गया।



