फरीदाबाद जिला बैंच प्रैस चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन

फरीदाबाद : मिशन ओलंपिक एकाडमी फरीदपुर में फरीदाबाद जिला बैंच प्रैस चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। इस मौके पर सब जूनियर, जूनियर क्रमश: 53, 59, 66, 74, 83, 93, 105, 120 भार , सीनियरर्स 53, 59, 66, 74, 83, 93, 105, 120 भार, मास्टर्स 66, 74, 83, 93,105, 120 भार, वूमैन 43, 47, 52, 57, 63, 69, 76-76 भार की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें गांव मांगर निवासी अंकित गुर्जर ने 90 किलोग्राम की बैंच प्रैस मारकर गोल्ड मैडल हासिल किया। गढख़ेड़ा निवासी दीपक पंडि़त 115 किलोग्राम की बैंच प्रैस मारकर गोल्ड मैडल हासिल किया। कोच नीलम और रजनी रही।



