185 छात्राओं को जूते आदि वितरित कर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया

फरीदाबाद ! राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन आई टी नंबर तीन फरीदाबाद में निष्काम सेवा समिति ने विद्यालय की जूनियर रेड क्रॉस और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड के सहयोग से विद्यालय की 185 छात्राओं को जूते आदि वितरित कर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया, समिति ने जिन और बच्चों के पैर में शूज़ नहीं थे, उन के पैरों के माप भी लिए तथा उन सभी बच्चों को शूज़ दिलवाने के लिए कहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि निष्काम सेवा समिति से संरक्षक और पूर्व पार्षद योगेश ढींगरा तथा पाली प्रधान, सहगल और पदाधिकारी बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के अन्तर्गत बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए आगे बढ़ कर मदद करने के लिए आए है।
मनचन्दा ने कहा हमारे आदरणीय प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने और उन्हें पढ़ाई से संबधित हर प्रकार की सहायता करने के लिए विभिन्न योजनाओं कार्यान्वयन में तत्पर हैं। विज्ञान के इस युग में जब बेटियां हर हम सब का परम कर्तव्य है कि यथायोग्य सहायता द्वारा बालिका शिक्षा में अग्रणी भूमिका निभाकर इन्हें सबल, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाए ताकि ये बेटियां आत्मविश्वास से ओत प्रोत हो अपना सफल कैरियर बना सकें। समाजसेवी और पूर्व पार्षद योगेश कुमार ढींगरा ने कहा कि हमारा समाज आपकी हर मदद करने के लिए तैयार है चाहे ड्रेस मटेरियल, स्टेशनरी, शूज़, फीस आदि जो भी आपकी जरूरतें है निष्काम सेवा समिति के माध्यम से और अपने व्यक्तिगत प्रयासों से हम इन्हें आप को उपलब्ध कराते रहेंगे उन्होंने मेट्रो कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच एक के प्राचार्य संजीव चावला के अनुरोध पर उन के स्कूल में भी 100 बच्चो को शूज़ दिलवाने के लिए सहमति दी।
इस मौके पर सहगल जी, पाली प्रधान, कुलभूषण सतीजा, नीरज सतीजा, राजीव शर्मा, आशू महेंद्रा, तिलकराज पहल, ज्ञान आहूजा, भव्या सतीजा, रमेश अरोडा और संतोष विरमानी की टीम ने सभी छात्राओं को जूते वितरित किए। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि समिति ने बच्चों से कहा कि इन जूतों की एक वर्ष कि गारंटी है यदि ये एक वर्ष से पहले ही कट या फट जाते है तो आप को नए शूज़ देने के गारंटी कम्पनी की ओर से दी। अधिक बच्चों को शूज़ भी समिति द्वारा दिए जाएंगे। विद्यालय के समस्त स्टाफ सुंदर लाल,संजय मिश्रा, प्रेम यादव सहित सभी अध्यापकों ने समिति के प्रधान और पदाधिकारियों का विद्यालय की छात्राओं की सहायता के लिए आभार और धन्यवाद प्रकट किया और उन्होंने प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा को विश्वास दिलाया कि जब भी किसी सहायता की आवश्यकता हो तो हमे बेझिझक संपर्क कर अवगत करवाएं।



