भाजपा पार्टी हित सर्वोपरि रख, विधानसभा चुनाव में जमकर करेंगे मेहनत : भाई भारत भूषण

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय मोहनलाल बड़ोली, सेक्टर 2 भाजपा नेता भाई भारत भूषण के निवास स्थान, बल्लभगढ़, फरीदाबाद पहुंचे ! भाई भारत भूषण ने पटका और माला पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया ! इस मौके पर उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष राजकुमार बोहरा और राजकुमार कटारिया भी साथ रहे ! इस मौके पर भाजपा नेता भारत भूषण के कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ता भी भारी संख्या में एकत्रित हो गए, प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा को जीत दिलवाने को कहा !

भाजपा नेता भाई भारत भूषण ने बताया कि छोटे से छोटे कार्यकर्ता का सम्मान करना ही भाजपा पार्टी की पहचान है और बताया के जैसे जून की गर्मी में भी लोकसभा चुनाव में घर-घर जाकर प्रचार किया, उसी तरह एक जुट होकर विधानसभा चुनाव में फिर से मेहनत कर हरियाणा में एक बार फिर से भाजपा पार्टी का परचम लहराना है ! पार्टी हित को सर्वोपरि बताते हुए तीसरी बार हरियाणा में भाजपा सरकार लाकर देवतुल्य जनता को समर्पित करने को कहा !

इस मौके पर भाजपा पार्टी के जिला सुशासन प्रमुख रमेश भरद्वाज, सहकारिता विभाग के सतीश शर्मा, आदर्श नगर मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, सनातन सेवा संगठन अध्यक्ष अजय यादव, किसान मोर्चा कार्यकारणी सदस्य रेशम सिंह एवं राजेंद्र तालान, आदर्श नगर प्रधान सुभाष चौधरी, बल्लभगढ़ व्यापार समिति सदस्य सुमित जिंदल (जोनी), सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे !



