शाहीन बाग नहीं तौहीन बाग है, भारत को टुकड़े-टुकड़े करने की साजिश : संबित पात्रा

नई दिल्ली ! दिल्ली चुनाव से पहले शाहीन बाग पूरे प्रचार अभियान के केंद्र में आ गया है। इसी को लेकर भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर यह कहा कि शाहीन बाग तौहीन बाग है और यहां भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की कोशिश की जा रही है। संबित पात्रा ने ये भी पूछा कि सिसोदिया ने क्यों कहा कि वो शाहीन बाग की महिलाओं के साथ हैं। केजरीवाल जी जवाब दो, राहुल जी जवाब दो आप क्यों देश के टुकड़े-टुकड़े करने वालों के साथ हो। संबित ने आगे कहा कि शाहीन बाग दिशाहीन बाग है। बीजेपी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि इस वीडियो से शाहीन बाग की सच्चाई सामने आई है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो में कई तरह की देशविरोधी बातें सुनने में आ रही हैं। पात्रा ने बताया कि यह शरजील इमाम का वीडियो है। अब खबर है कि शरजील इमाम पर देशद्रोह का मामला दर्ज होगा। पात्रा ने ये भी आरोप लगाया है कि असम को देश से अलग करने की बात इस वीडियो में हो रही है।



