गणतंत्र दिवस पर ट्रेन और स्टेशनों पर ड्रोन हमले की आशंका !

फरीदाबाद। गणतंत्र दिवस पर ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर ड्रोन हमले की आंशका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई गई है। शनिवार को फरीदाबाद आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों ने पूरे स्टेशन में सघन चेकिंग अभियान चलाया। खुफिया एजेंसियों द्वारा अलर्ट जारी होने के कारण बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वाड बुलाकर पूरे स्टेशन परिसर की जांच कराई गई। इसके अलावा स्टेशन से होकर गुजरने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों की भी जांच पड़ताल की गई। सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों को भी सतर्क होकर यात्रा करने की सलाह दी है। साथ ही किसी प्रकार के संदिग्ध व्यक्ति अथवा सामान दिखाई देने पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम 100 पर अथवा आरपीएफ हेल्पलाइन नंबर 182 को सूचना देने की अपील की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू एंड कश्मीर में पिछले दिनों एनआईए और अन्य खुफिया एजेंसियों को कुछ इनपुट मिले हैं ! उस इनपुट को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने फरीदाबाद समेत दिल्ली एनसीआर में ड्रोन हमले की आशंका जताई है !



