कंपनी से लोहा चोरी करने वाले सिक्योरिटी गार्ड को क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा शहर में चोरी पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अंशु कुमार है। जो यूपी के कासगांज जिले के गांव कुचलपुर का रहने वाला है और संतोष नगर बाईपास, फरीदाबाद में रह रहा था। उसने कंपनी मैकास ऑटोमोटिव से अपने साथी प्रवीण के साथ मिलकर लोहा चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें प्रवीण को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अपराध शाखा टीम ने आरोपी को रेड कर कासगंज यूपी से उसके गांव से गिरफ्तार किया है। आआरोपी को पूछताछ व बरामदगी के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!