देसी कट्टे सहित आरोपी बबलू को अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने किया गिरफ्तार

अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाला आरोपी मनीष उर्फ चंदा भी काबू

– आरोपी बबलू पर पूर्व में चोरी व अवैध हथियार के 5 मामले हैं दर्ज

फरीदाबाद 06 दिसम्बर : अपराध शाखा सेक्टर-48 टीम गस्त पर थी, गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बबलू वासी गांव अदई जिला मथुरा उत्तरप्रदेश हाल गली न-20 संजय कालोनी सैक्टर 23 फरीदाबाद को पंजाब रोलिंग चौक सैक्टर 23 मुजेसर फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। तलाशी पर आरोपी से देसी कट्टा बरामद किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना मुजेसर में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में पता चला कि वह देसी कट्टे को अपने साथी मनीष उर्फ चंदा वासी गांव चांदहट जिला पलवल से 5000रू में खरीदकर लाया था

अपराध शाखा ने मामले में आगे कार्यवाही करते हुए अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले मनीष उर्फ चंदा वाशी चांदहट पलवल को बल्लभगढ बस स्टैंड से गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ पर बतलाया कि देशी कट्टा को वह मथुरा से 4000रू में किसी अन्जान व्यक्ति से खरीद कर लाया था।

अपराधिक रिकॉर्ड अनुसार आरोपी बबलू पर पूर्व में अवैध हथियार व चोरी के 5 मामले दर्ज है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!