कम्पनी से स्क्रेप चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

अलग-अलग नाम के 8 फर्जी पहचान पत्र, 12 फोन व 6000/-रु बरामद

फरीदाबाद 31 दिसम्बर : 17 दिसंबर को विष्णु वासी सेक्टर-9 ने पुलिस चौकी संजय कॉलोनी सेक्टर-23 फरीदाबाद में शिकायत दी कि उसका सरुरपुर फ्रेंडस कम्पलैक्स में एल्युमिनियम स्क्रैप का गोदाम है। 16 दिसम्बर को गोदाम में करीब 42 टन स्क्रेप खाली हुआ था, 17 दिसम्बर को देखा तो गोदाम से 15 से 20 टन एलमूनियम स्क्रैप चोरी हुआ मिला, जिस शिकायत पर थाना मुजेसर में मामला दर्ज किया गया।

मामले में अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने कार्यवाही करते हुए सागर सिंह वासी गांव उतरोली जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश हाल गांव गोच्छी को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गोच्छी एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी से अलग-अलग नाम के 8 फर्जी पहचान पत्र, 12 फोन व 6000/-रु बरामद किए गए है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 16 दिसम्बर को सरूरपुर स्थित फ्रेंडस कम्पलैक्स में बने एक गोदाम से एल्युमिनियम स्क्रैप की चोरी की थी।

आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड से पाया कि उसके खिलाफ थाना सेक्टर-58, डबुआ में चोरी के मामले दर्ज है, साथ ही एक मामला स्नैचिंग का बिहार में दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!