युवक की गोली मारकर हत्या

हिसार। जिले में बेखौफ बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि आइजी ऑफिस से महज 100 मीटर की दूरी पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं जिस मटका चौक स्थित टैक्सी स्टैंड पर यह वारदात हुई है वहां उस समय पुलिस भी मौजूद थी। मृतक की पहचान सीसवाल गांव निवासी राजू के तौर पर हुई है। राजू को मारने के लिए मोटर साइकिल पर सवार होकर आए तीन हमलावरों ने करीब 20 गोलियां मारी हैं। घटना के बाद घटनास्थल पर हडक़ंप मच गयाय पुलिस मौके पर ही थी जब तक पहुंची तब तक हमलावर भाग निकले। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!