के एल मेहता कॉलेज में अधिवक्ता आकाश नागर ने अधिकारों के उपयोग पर छात्राओं को किया जागरूक

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : के एल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय फरीदाबाद में लीगल लिटरेसी सैल के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय अधिकार का उचित उपयोग पर आधारित था। अधिवक्ता आकाश नागर द्वारा विभिन्न कानूनी जानकारी छात्राओं को प्रदान की गई। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.मंजू दुआ के निर्देशन से आयोजित हुआ। जिसमें महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ वीणा पाणी सिंह, डॉ मधुरिमा दुबे, डॉ बबीता सिह, डॉ मधु राठी, डॉ वन्दना, डॉ नीरु जैन, दीक्षा, चंचल, साक्षी की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

छात्राओं ने प्रश्न भी किये स्पष्टीकरण विशेषज्ञ द्वारा प्रदान किये गए। छात्राओं ने काफी उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन साक्षी द्वारा किया गया।



