शेयर मार्किट में निवेश करके मुनाफे का लालच देकर फ्रॉड करने के मामले में साइबर थाना सेन्ट्रल की टीम ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा शहर में साइबर अपराधियों पर प्रहार करने के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए थाना साइबर सेन्ट्रल की टीम ने शेयर मार्किट में निवेश कराने व मुनाफे का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के मामले में 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि 08 जनवरी को थाना साइबर अपराध सेंट्रल में सेक्टर-89 के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बतलाया कि उसको किसी व्यक्ति के द्वारा शेयर मार्किट में पैसे लगाके मुनाफे का लालच दिया था। जिस पर शिकायतकर्ता को इस संबंध में कई लोगों से बात कराई गई जो सभी साइबर फ्रॉड थे। ठगों के द्वारा शिकायतकर्ता का शेयर मार्किट का डीमेट एकाउंट खोला गया। ठगो के द्वारा कई दिन तो मुनाफा दिखाया जाता तो किसी दिन कम घाटा दिखाया जाता। डीमेट एकाउंट का नम्बर भी नही दिया गया। इस प्रकार शिकायकर्ता से 43,78,000/-रु का फ्रॉड किया गया। जिस शिकायत पर थाना साइबर सेन्ट्रल में मामला दर्ज किया गया।

साइबर पुलिस टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए दो आरोपियो को गुजरात से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ठाकुर सुरेश व ठाकुर प्रभात का नाम शामिल है। दोनों आरोपी गुजरात के मेहसाना जिला के गांव सुलिपुर के रहने वाले है।

आरोपियो से पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी ठगी के मामले में कॉलर का काम करते है और 10 कक्षा तक पढ़े है। आरोपियों से वारदात में प्रयोग 2 मोबाईल फोन बरामद कर लिए गए है। दोनों आरोपियो को मामले में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!