शराब तस्करों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सैनिक कॉलोनी की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त NIT कुलदीप सिंह के द्वारा अपराधिक मामलों में संल्पित आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सैनिक कॉलोनी की टीम ने अवैध शराब तस्करी के आरोपी मन्नु उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार शराब तस्करी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में 05 फरवरी को पुलिस चौकी सैनिक कॉलोनी ने आरोपी मन्नू उर्फ मोनू वासी डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद को 17 न. चुग्गी, फरीदाबाद के पास से काबू किया है। आरोपी से मौके पर देसी शराब के 74 पव्वा देशी शराब मार्का मस्ताना बरामद किए। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!