कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने फरीदाबाद में मेयर उम्मीदवार के पक्ष में किया संबोधित

नगर निगम में मचाई जा रही लूट पर कांग्रेस ही लगा सकती है रोक : उदयभान

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि भाजपा पार्टी ने हमेशा देश-प्रदेश में लूट मचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज जाति व धर्म के नाम पर जनता को बांटने का काम किया जा रहा है। क्षेत्र वासियों का कर्तव्य है कि फरीदाबाद निगम क्षेत्र में मचाई जा रही लूट पर रोक लगाने के लिए वह ईमानदार कांग्रेसी प्रत्याशी श्रीमती लता रानी गुर्जर सहित सभी कांग्रेस पार्षदों को भारी मतों से जिताने का कार्य करें ताकि फरीदाबाद नगर निगम में लूट व भ्रष्टाचार के खेल को खत्म किया जा सके। उन्होंने उपस्थित लोगों को वचन दिया कि नगर निकाय में कांग्रेस के सत्तासीन होते ही आम गरीबों के हित में कार्य किया जाएगा वहीं जीरो टोलरेंश की नीति अपनाते हुए हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। क्योंकि भाजपा ने आम गरीब लोगों को उजाडने का कार्य किया है।

आज गरीब झुगगीवासियों को यह डर सता रहा है कि कब भाजपा का बुलडोजर उनके आशियाने को तोडेगा। उन्होंने कहा कि आज फरीदाबाद अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है, इसलिए कांग्रेस को छोटी सरकार में सत्तासीन करना बहुत जरूरी है। प्रदेश अध्यक्ष उदयभान रविवार को फरीदाबाद के बादशाहपु व श्रमिक बिहार में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं विधायक आफताब अहमद, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार श्रीमती लता रानी गुर्जर के पति रिंकू चंदीला, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एंव पलवल जिला सह-प्रभारी सुमित गौड, तिगांव से प्रर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर, हरियाणा साउथ जोन कोऑर्डीनेशन कमेटी के सदस्य फिरे सिंह पोसवाल, पूर्व चेयरमैन अब्दुल गफफार कुरेशी, वैभव शर्मा, रोहताश चौधरी व वार्ड नंबर 34 से पार्षद प्रत्याशी विजयपाल सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस मौके पर नूंह के विधायक आफताब अहमद ने फरीदाबाद में कांग्रेस की बडी जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता भाजपा की लूट, झूठ व भ्रष्टाचार का जवाब कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके देगी। उन्होंने कहा कि ईवीएम से बनी भाजपा सरकार को निगम चुनावों में यहां की जनता चलता करने का कार्य करेगी क्योंकि भाजपा की दोगली नीतियों से जनता परेशान हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह घर-घर जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराएं।

वहीं कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी लता रानी गुर्जर ने भी आज कई स्थानों पर डोर-टू-डोर सम्पर्क कर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में अमतदान की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह फरीदाबाद क्षेत्र के नागरिकों के विकास के सपनों को पूरा करने का कार्य करेंगी। उन्होंने उपस्थितजनों से अपील की कि वह स्वयं अपने आपको लता रानी समझकर जी-जान से चुनाव प्रचार में जुट जाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!