वाहन चोरी के मामले में क्राइम ब्रांच AVTS सिकरोना की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच AVTS सिकरोना की टीम ने वाहन चोरी के मामले में आरोपी हरेंद्र उर्फ हरी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि 24 फरवरी 2025 को अरवीन वासी अज्जी कालोनी बलल्बगढ फरीदाबाद ने थाना SEC 58 में दी अपनी शिकायत में बतलाया कि शिकायतकर्ता ESCORT कम्पनी मे JCB पर काम करता है, और मोटरसाइकिल को आँफिस के बाहर खडा कीया था। जब शिकायतकर्ता ने वापिस आकर देखा तो मोटरसाइकिल वहां से चोरी हो गई थी, जिसकी शिकायत पर थाना SEC 58 में चोरी का मामला दर्ज किया गया।

मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच AVTS सिकरोना की टीम ने आरोपी हरेंद्र उर्फ हरी वासी खेड़ीकला को सिकरोना चौक से मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!