अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में चेतना वैल्फेयर सोसाइटी ने कार्यक्रम आयोजन किया

फरीदाबाद, 8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में चेतना वैल्फेयर सोसाइटी सोहना रोड संजय कालोनी सैक्टर-23 संस्थान में एक कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गर्वमेंट स्कूल की रिटायर्ड प्रिंसीपल श्रीमती सुमन सरदाना, श्रीमती आरती हसीजा मौजूद रही।

इस मौके पर संस्था की प्रधान श्रीमती रेखा शर्मा, महासचिव दाउजी सिंह के अतिथियों का स्वागत किया व स्मृति चिन्ह भेंट किये। संस्था के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसे आए हुए अतिथियों ने खूब सराहा।

उपस्थित बच्चों को सम्बोधित करते हुए श्रीमती सुमन सरदाना व श्रीमती आरती हसीजा ने कहा कि हर साल 8 मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 20वीं शताब्दी से हुई है, जहां साल 1908 में, न्यूयॉर्क में 15000 महिलाओं ने अपने काम में सुधार, कम काम के घंटे और मतदान अधिकारों की मांग को लेकर एक बड़ा प्रदर्शन किया।

अन्त में अतिथियों द्वारा हाथों से सिलाई व पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिला को सार्टिफिकेट प्रदान किये गये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!