शेयर मार्किट व आई.पी.ओ. में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने के नाम पर 1.38 करोड रु के फ्रॉड के मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने चौथा आरोपी को राजस्थान से किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा शहर में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए थाना साइबर NIT की पुलिस टीम ने शेयर मार्किट व आई.पी.ओ. में निवेश कराने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी त्रिलोक चंद शर्मा वासी गांव अम्बापुरा जिला टोंक राजस्थान का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा ने तकनीकी सहायता से राजस्थान से गिरफ्तार किया है। जिसके संबंध में सेक्टर-21 में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसको 11 सितम्बर 2024 को व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल आया। जिसने बताया क स्टॉक मार्किट में प्रशिक्षण के उद्देश्य से काल किया गया है और शिकायतकर्ता को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोडा। जिसके बाद एक ग्रुप में से एक व्यक्ति ने 29 सितम्बर को अमेज़ॉन गिफ्ट कार्ड भेजा। जब शिकायतकर्ता ने गिफ्ट कार्ड को रिडीम किया तो उसका स्क्रीन शॉट सांझा करने के लिए कहा। जिसके बाद शिकायतकर्ता को एक अन्य व्हाट्सएप ग्रुप से लिंक भेजा गया। फिर एक ऐप डाउनलोड करने करने को कहा। जिसके बाद सत्यापन के लिए आधार कार्ड भेजने के लिए कहा गया। जिसके लिए न्यूनतम एकल जमा 50 हजार रुपए था। जिसमें बैंक खाते से ही पैसे जाएगे। आरोपी ने लालच में आकर अपने खाते से 1,38,05,425/- रुपये का फर्जी ऐप के माध्यम से निवेश किया। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर NIT में मामला दर्ज किया गया है।

साइबर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चौथे आरोपी त्रिलोक चंद शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी त्रिलोक चंद खाता धाराक है। जिसने अपना खाता आगे कमीशन के नाम पर आगे दिया था। आरोपी के खाते में 2 लाख रुपए आए थे। आरोपी को मामले में पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्ण सैनी, रजत जैन व खुशी चौधरी गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!