अभिनेता मनोज कुमार का निधन, 87 साल की उम्र में मुंबई में ली अंतिम सांस

मुंबई : दिग्गज एक्टर और भारत कुमार के नाम से मशहूर मनोज कुमार का निधन हो गया है. 87 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली. एक्टर लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. फैंस ने एक्टर के निधन पर शोक जताया है.
बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है. दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का निधन हो गया है. 87 साल की उम्र में उन्होंने शुक्रवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली. सुबह करीबन 3.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. वो लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई देशभक्ति मूवीज की थी इसलिए फैंस उन्हें प्यार से ‘भारत कुमार’ भी बुलाते थे. वो क्रांति, उपकार जैसी देशभक्ति फिल्मों के लिए मशहूर थे.
शनिवार (5 अप्रैल) दोपहर 12 बजे मुंबई के विले पार्ले में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. मनोज कुमा के कुछ फैमिली मेंबर विदेश में रहते हैं इसलिए परिवार ने अंतिम संस्कार शनिवार को करने का फैसला किया है. जानकारी मिली है कि मनोज कुमार की पत्नी की भी तबीयत ठीक नहीं है. उनका पार्थिव शरीर अभी फिलहाल कोकिलाबेन अस्पताल में भी रखा जाएगा. शनिवार को उनके पार्थिव शरीर को एक्टर के जुहू स्थित घर ले जाया जाएगा.



