चोरी की मोटरसाईकील खरीदने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, करते है कबाडी का काम

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के दिशा निर्देश के अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने दो आरोपी परदेसी (25) व लियाकत (40) को गिरफ्तार किया है

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2020 में रवि कुमार वासी घड़ी मोहल्ला फरीदाबाद की मोटरसाइकिल उसके घर के सामने से चोरी हो गई थी, जिस संबंध में थाना ओल्ड में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने आरोपी परदेसी (25) वासी पर्वतीय कॉलोनी फरीदाबाद को सैनिक चौक रेड लाइट से व लियाकत(40) वासी सेक्टर 10 फरीदाबाद को YMCA रोड सेक्टर 10 से गिरफ्तार किया है

आरोपी परदेसी(25) ने पूछताछ में बतलाया कि वह कबाड़ इकट्ठा करने का काम करता है तथा उसने यह मोटरसाइकिल आरोपी लियाकत (40) से 9000 रुपए में खरीदी थी, वह भी कबाड़ी का काम करता है। आरोपियों को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!