टाउन नंबर 2 में हुए एक लड़ाई झगड़ा के मामले में पुलिस थाना कोतवाली की टीम ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : 30 मार्च को गांव सारन फरीदाबाद वासी गुलशन ने पुलिस चौकी टाउन नंबर दो में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया की वह मोबाईल का काम करता है तथा 29 मार्च को रात्री समय करीब 9 बजे उसकी महिला मित्र के भाई अमन सिकारी का फोन आया और कहां कि बैठ कर बात करते है जिसके बाद शिकायतकर्ता अमन सिकारी से मिलने 2 न. C ब्लाक पहुचा जहां अमन सिकारी, उसके पिता व 3-4 लडके पहले से ही शिकायतकर्ता का इंतजार कर रहे थे जिन्होंने एकदम मशवरा होकर रौड व डंडे से हमला कर दिया। जिसमे वह बुरी तरह घायल हो गया था। जिस संबंध में थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी टाउन नंबर 2 की टीम ने आरोपी अमन सिकारी (26) व किशन उर्फ हनी (28) वासी जवाहर कालोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि गुलशन आरोपी अमन सिकारी की बहन को परेशान करता था इसलिए आरोपी अमन, अमन के पिता व किशन उर्फ हनी ने अपने 3-4 साथियों के साथ मिलकर 29 मार्च की रात को गुलशन को 2 न. ब्लाक C मे बात करने के बहाने बुलाकर उस पर लाठी डंडो से हमला कर दिया था।

दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!