वाहन चोर गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल सहीत किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त क्राईम मुकेश कुमार के दिशा निर्देश में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने एक वाहन चोर को मोटरसाइकिल सहीत गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनेश वासी लक्कड़पुर फरीदाबाद ने पुलिस चौकी दयालबाग फरीदाबाद में दी अपनी शिकायत मे आरोप लगाया कि वह अपने घर से लक्कड़पुर मार्केट फरीदाबाद मे आया था तथा मोटरसाइकिल को दुकान के बाहर खडा करके अंदर चला गया तथा कुछ देर बाद जब बाहर आया तो मोटरसाइकिल वहॉ पर नही थी जिस शिकायत पर थाना सुरजकुण्ड में चोरी कि धाराओ मे मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि क्राईम ब्रांच NIT कि टीम ने अपने गुप्त सुत्रो से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सलमान(28) वासी फतेहपुर तागा फरीदाबाद को ग्रीनवैली पार्किंग NIT से मोटरसाईकिल सहीत गिरफ्तार किया है।

आरोपी सलमान(28) से पुछताछ में सामने आया कि आरोपी बेरोजगार है तथा नशा करने का आदी है व नशा पुर्ति करने के लिए उसने यह मोटरसाईकिल चुराई थी।

आरोपी पर पूर्व में भी चोरी सहीत कुल 2 मामले दर्ज है। आरोपी को माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!