बच्चे का अपहरण करने वाला गिरफ्तार, फरीदीपुर, लखनऊ से सकुशल बरामद किया बच्चा

अपराध शाखा NIT व पुलिस चौकी दयालबाग टीम की संयुक्त कार्रवाई

फरीदाबाद : 30 मई को पुलिस चौकी दयालबाग में कुशमिला देवी निवासी गांव उतलबनकटी जिला गोपालगंज बिहार हाल किराएदार रंजीत का मकान MS ज्वेलरी वाली गली लक्कड़पुर सूरजकुंड ने दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके तीन बेटे व एक बेटी है। उसका एक बेटा विजय उम्र 7 साल है। 29 मई को वह अपने बच्चों को घर पर छोड़कर कंपनी में काम करने के लिए गई थी। जब शाम को घर वापस आई तो उसका बेटा विजय (7) घर पर नहीं मिला। जिसको काफी तलाश किया परंतु कोई सुराग नहीं लगा। उसके बेटे विजय का किसी ने अपहरण कर लिया है, जिस पर थाना सूरजकुंड में अपहरण की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी दयालबाग की टीम ने बच्चे की तलाश के प्रयास करते हुये क्षेत्र के लगभग 60/70 सीसीटीवी कैमरा को चेक किया। जिनसे पता चला कि 29 मई को समय करीब 3:15 बजे दिन के समय मैन मार्केट शिवदुर्गा विहार लक्कड़पुर के पास बच्चे के साथ एक नामालूम व्यक्ति बातचीत कर रहा था तथा कुछ समय बाद वह बच्चा उस व्यक्ति के साथ जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस चौकी दयालबाग की टीम ने फुटेज के आधार पर उस नामालूम व्यक्ति की जानकारी प्राप्त की गई।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि मामले की गंभीरता के मध्यनजर अभियोग में कार्रवाही के लिए अपराध शाखा NIT को नियुक्त किया गया। जिस पर अपराध शाखा की टीम ने कार्रवाई करते हुए बच्चे विजय को AK मार्केट नियर हनुमान मंदिर फरीदीपुर, जिला लखनऊ से सकुशल बरामद कर आरोपी मंगलदास वासी किरायेदार AK मार्केट नियर हनुमान मंदिर फरीदीपुर थाना दुबग्गा जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राजमिस्त्री का काम करता है तथा घटना से चार-पांच दिन पहले अपने भाई के पास लक्कड़पुर में आया था। इस दौरान आरोपी ने यहां पर लेबर का काम भी किया। आरोपी का कोई बच्चा नही है, उसको अपने सहारे के लिए बच्चा चाहिए था, इसलिए उसने बच्चे का अपहरण कर लिया और उसको अपने साथ जिला लखनऊ में अपने किराए के मकान में ले गया। आरोपी को अधिक पूछताछ के लिए न्यायालय में पेश कर 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!