बुजुर्ग व्यक्ति को झांसा देकर 50 हजार की ठगी
अपराध शाखा NIT की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी पर पूर्व में दर्ज हैं 37 मामले

फरीदाबाद : पुलिस चौकी टाउन नo 3 में महावीर वासी SGM नगर, फरीदाबाद ने शिकायत दी। जिसमें आरोप लगाया कि वह PNB बैंक नेहरू ग्राउंड से 50 हजार रूपये निकाल कर घर की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से किसी ने उसको आवाज लगाई तथा आवाज लगाने वाला व्यक्ति शिकायतकर्ता के पास आया और उस से पूछा कि कहां से आ रहे हो, जिस पर शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पैसे निकलवा कर लाया है। फिर आरोपी ने शिकायतकर्ता को बातों में उलझाया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पैसे निकाल कर आरोपी को दे दिये। कुछ देर बाद उसने देखा कि वह व्यक्ति उससे पैसे लेकर अपने साथी के साथ बाईक पर बैठ के जा रहा था। जिस पर पुलिस थाना SGM नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा NIT की टीम ने आरोपी शिव कुमार (40) वासी छांयसा, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक पुछताछ में सामने आया कि आरोपी बुजुर्ग व्यक्ति का पीछा बैंक से ही कर रहा था। उसको पता था कि बुजर्ग व्यक्ति बैंक से पैसे निकलवा कर लाया है। उसने बुजुर्ग को बातों में फंसाया और झांसा देकर पैसे लेकर अपने दोस्त की मोटरसाइकिल पर बैठकर वहां से चला गया। आरोपी लगभग 20 साल से आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा है।
आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है, जिस पर फरीदाबाद में 25 व उत्तर प्रदेश में 12 मामले कुल 37 मामले दर्ज है। आरोपी चार महीने पहले ही बुलंदशहर की जेल से थाना खुर्जा नगर के एक ठगी के मामले में जमानत पर बाहर आया है। आरोपी को पुछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।



