नाबालिक से छेड़छाड़ करने व नुकिली वस्तु से चोट मारने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : आदर्श नगर वासी लड़की ने पुलिस थाना आदर्श नगर में शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि 11 मई की रात के समय अपनी नानी के घर से अपने घर जा रही थी। जब वह राठी पार्क के पास पहुंची तो वहां खड़े दो लड़को ने उसके साथ छेड़छाड़ की, जब उसने विरोध किया तो उनमें से एक ने उसको पकड़ लिया और जब वह चिल्लाई तो दूसरे लड़के ने उसे चाकू मार दिया। जिसके बाद वहां से भाग गये। जिस पर पुलिस थाना आदर्श नगर में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना आदर्श नगर की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए मोनू वासी पंजाबी मोहल्ला, बल्लभगढ़ को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी घोड़ा बग्गी चलाने का काम करता है। 11 मई को बग्गी के साथ एक शादी समारोह में आया था, वहां पर उससे मिलने के लिए उसके दोस्त भी मोटरसाइकिल पर आये थे। रात के समय लड़की को अकेला पाकर छेड़छाड़ की तथा लड़की के विरोध करने और चिल्लाने पर उसके साथी ने नुकिली वस्तु से लड़की को चोट मार दी और मौका से भाग गये। अन्य की तलाश जारी है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!