क्रेडिट कार्ड प्वांइट रिडिम करने के नाम पर 1,10,416/- रुपये की ठगी

साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : साइबर थाना बल्लभगढ में आर्य नगर, सेक्टर-2 वासी एक व्यक्ति ने शिकायत जी जिसमें आरोप लगाया कि उसके पास 4 दिसम्बर 2024 को एक कॉल आया जिसने खुद को इंडस्लैंड बैंक के क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट का कर्मचारी बताया। जिसने शिकायतकर्ता को बोला की वो उसके क्रेडिट कार्ड के प्वांइट रिडिम कर देगे। जिसके बाद उसके पास एक लिंक भेजा, जिस पर शिकायतकर्ता ने अपनी डिटिल भरी। जिसके बाद तीन ट्रांजेक्शन के माध्यम से उसके खाता से कुल 1,10,416/- रुपये कट गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ ने मामले में कार्रवाई करते हुए आऱोपी सतपाल सिंह वासी तिलक नगर दिल्ली व साकिब वासी माबुद नगर, अलिगढ़, उ.प्र. हाल बुद्ध बाजार, दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी दोनों आरोपी फोन खरीदने व बेचने का काम करते और दोनों ठगों के सम्पर्क में थे। ठगों द्वारा क्रेडिट कार्ड से ऑर्डर किए फोन को ये सस्ते दामों में खरीदते थे और उनको आगे बेच देते थे। आरोपी सतपाल को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया तथा शाकिब को आगामी पुछताछ के लिए आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!