शेयर मार्केट में निवेश कराकर की ठगी, साइबर सैंट्रल की टीम ने खाताधारक को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : साइबर थाना सैंट्रल में सेक्टर-19 वासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि ठगों द्वारा उसे 182-स्टॉक मार्केट वेल्थ क्रिएशन ग्रुप नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोडा गया। जहां स्टॉक और ट्रेडिंग को बारे में जानकारी सांझा की जाती थी। लालच में आकर शिकायतकर्ता ने भी निवेश करने के लिये कहा। जिस पर शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगों ने 7,25,000/-रू अपने खाता में ट्रांसफर करवा कर धोखाधड़ी की जिस संबंध में साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए पीरु(20) गाँव किशनपुरा जिला झालावाड राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी खाताधारक है। जिसने अपना खाता आगे विजेंद्र व तालुराम को दिया था। आरोपी 5वीं पास है तथा मजदुरी करता है। खाता में ठगी के कुल 5 लाख रुपये आए थे।
मामले में विजेंद्र, तालुराम व भवानी शंकर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



