युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंका

थाना खेड़ी पुल की टीम ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : बाबू खान निवासी गांव ददसिया ने थाना खेड़ीपुल में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें बताया था कि उसका बेटा नौशाद अली उम्र 27 साल, 18 अप्रैल को दोपहर के समय अपने दोस्त के साथ शादी में जाने के लिए बोलकर घर से गया था परंतु घर वापस नहीं आया। जिस शिकायत पर थाना खेड़ीपुल में गुमशुदगी की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना खेड़ीपुल की टीम ने मामले में कार्यवाही करते हुए आकाश वासी गाँव बहोना कोटरा जिला अलीगढ उ.प्र. हाल गड्डा कॉलोनी फरीदाबाद व दीपक वासी गाँव जरेलिया जिला अलीगढ उ.प्र. हाल धीरज नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि 18 अप्रैल को मृतक नौशाद व रवि की आपस में कहासुनी हो गई थी, आरोपी रवि के दोस्त हैं और कहासुनी दौरान मौका पर थे। कहासुनी के बाद आरोपीगण नौशाद को अपने ऑटो में जबरदस्ती बैठकर खेतों में ले गये ले जहां पर रवि व अन्य ने नौशाद की डंडों से पिटाई की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई, फिर नौशाद की नाश को उठाकर नहर में फेंक दिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!