टेलिग्राम टास्क देकर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम उषा के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा लगातार कार्रवाही की जा रही है। इसी कड़ी में साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने टेलिग्राम टास्क के नाम पर ठगी के मामले में आरोपी को जोधपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल में सेक्टर 19, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 12 फरवरी को उसके पास कॉल आया औऱ टेलिग्राम पर टास्क पूरा करके पैसे कमाने का लालच दिया। जिसके बाद उसे टेलिग्राम पर टास्क दिए गये जिसके बदले उसे करीब 2000/-रू दिये गये। इसके बाद ठगो ने विभिन्न टास्क के बदले उससे 94,801/-रू ले लिये, लेकिन कोई पैसा वापिस नही दिया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना सैंट्रल ने कार्रवाई करते हुए तरूण साँखला (33) वासी राजीव गांधी कॉलोनी जिला जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि तरूण ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाता था। आरोपी IIFL गोल्ड लोन जोधपुर में फिल्ड बॉय का काम करता है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!