टेलिग्राम पर टास्क के बहाने ठगे 77,650/-रू, खाता उपलब्ध करवाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : साइबर ठग तकनीकी का गलत प्रयोग करके लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है। ऐसे ही टेलिग्राम पर टास्क के बहाने धोखाधडी के एक मामले में साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल में सेक्टर-28, फरीदाबाद वासी एक महिला ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम चलाते समय उसने उसने एक एड देखी जिसमें टास्क करके पैसे कमाने के बारे में बताया गया था। लालच में आकर शिकायकर्ता ने टास्क के लिए 77,650/-रू ठगों के पास भेजे। लेकिन उसे कोई पैसा वापिस नहीं दिया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने मामले में कार्रवाही करते हुए जतिन वत्स (28) वासी गाँव शिडीपुर जिला झज्जर हरियाणा, विक्की मान (29) वासी गाँव लावा कलां बहादुरगढ जिला झज्जर हरियाणा, सुनील मीणा (26) वासी जग्गा की ढाणी, बामनवास जिला सवाई माधोपुर राजस्थान व शुभम मीणा (22) पुत्र नाथू लाल मीणा वासी प्रेम नगर 3, जामडोली जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि चारों आरोपी ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाते थे। जतिन और विक्की क्रेडिट कार्ड के पैसों की रिकवरी एजेंट का काम करते है वहीं सुनील व शुभम B.A. पास है और बेरोजगार है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!