आईटीबीपी केन्द्र में अलग रखे गये सभी 112 लोगों में से किसी को भी कोरोना वायरस नहीं

नयी दिल्ली, 13 मार्च ! आईटीबीपी के केन्द्र में अलग रखे गए सभी 112 लोगों में से कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है और सभी को छुट्टी दी जा सकती है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन सभी को पिछले महीने चीन के वुहान से लाया गया था। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ छावला में 14 दिन तक अलग रखे जाने के बाद 36 विदेशियों सहित सभी 112 लोगों में से कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं मिला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आज उन्हें अलग रखे जाने का 16वां दिन है। ’’ उन्होंने बताया कि गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और आईटीबीपी प्रमुख एस.एस. देसवाल केन्द्र में उनसे मुलाकात करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!