अपराध शाखा AVTS की टीम ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी के 4 मामलों का खुलासा

एक Eco गाड़ी व 3 मोटरसाईकिल बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखा AVTS की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर तीन मोटरसाइकिल व एक Eco गाड़ी बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी नवीन नगर में मुकेश वासी शिव इन्क्लेव इस्माईलपुर फरीदाबाद ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 26 जून की रात को कोई नामपता नामालुम व्यक्ति उसकी ईको गाडी चुरा ले गया। जिस संबंध में थाना पल्ला मे चोरी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि क्राइम ब्रांच AVTS की टीम ने कार्रवाई करते हुए मनोज(42) वासी महावीर कालोनी बल्लबगढ फऱीदाबाद को कैली बाईपास से ईको गाडी सहित गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पर कर्ज था। जिसकी वजह से उसने वाहन चोरी करना शुरु किया। आरोपी ने पूछताछ में 3 और मोटरसाईकिल चोरी के मामला का खुलासा किया है।

आरोपी पर पूर्व में 9 मामलें सहित कुल 13 मामले चोरी के दर्ज है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!